पहाड़ी प्रांत में वाहनों की एंट्री फीस में बढ़ोत्तरी के विरोध में रोष बढ़ा ट्राईस्टेट से भी विरोध बुलंद

Loading

पंचकूला 20 फ़रवरी 2026 अल्फा न्यूज इंडिया प्रस्तुति :– हिंद संग्राम परिषद् रजि ट्राईसिटी, हिम एकता वेलफेयर महासंघ रजि हरियाणा , सिद्ध जोगी सेवा चेरीटेबल ट्रस्ट रजि हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश में वाहनों की एंट्री फीस पर तुगलकी फरमान जारी करके दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासी हिमाचली के वाहनों व अन्य बाहरी जनता के साथ घोर अन्याय किया है। इसलिए हिंद संग्राम परिषद् हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ व हिम एकता वेलफेयर महासंघ ट्राईसिटी व हरियाणा , सिद्ध जोगी सेवा चेरीटेबल ट्रस्ट हरियाणा, हिमाचल सरकार के इस तुगलकी फरमान का पूरजोर विरोध करती है। क्योंकि इस बार तो हद से ज्यादा हद करके डबल से भी ज्यादा एंट्री फीस कर दी जाएगी ।
कुछ अर्से पहले छोटे वाहनों की एंट्री फीस 40रु जायज था, फिर 70 किया गया और अब इसे 170/-कर दिया गया है। जो बहुत ज्यादा होने के कारण बाहरी वाहनो पर घोर अन्याय है। परिषद् ट्राईसिटी के प्रधान अवतार सैणी, उपाध्यक्ष डाक्टर कर्म चंद, महासचिव हरीश शर्मा, महासंघ के प्रधान अशोक चौधरी, अश्वनी शर्मा, उमेश शर्मा, विनोद शर्मा, सलाहकार राकेश शर्मा, प्रवीण बाली, बृजमोहन , अनिल अग्निहोत्री, जगदीश नलोट, विनोद शर्मा ढकौली, एनके शर्मा,देशराज व अन्य के अलावा ट्रस्ट के प्रमुख सलाहकार पं आरके शर्मा, प्रधान निर्मल लुवाणा, उपाध्यक्ष रविंद्र नक‌ई, रमा शर्मा, सीमा चौधरी, सुदेश शर्मा, प्रमुख विक्रांत बाबा जी, भगत ज्ञान सिंह व अन्य क‌ई संस्थाएं ने इसका पूरजोर विरोध शुरू कर दिया है। इस फरमान को सहन करना अन्याय होगा।
हिमाचल में कांग्रेस सरकार को इस पर पूर्णतः फिर से गंभीरता से विचार करना चाहिए। 70 रुपए की बजाय ज्यादा से ज्यादा एक सौ रुपए कर देते इतना भी ठीक चल जाता है। नहीं तो इसका असर भी देवभूमि के धार्मिक स्थलों पर आने जाने वाले श्रदालूओं पर भी पड़ेगा तथा व्यापारिक गतिविधियों पर भी नजर आयेगा।
कहीं ऐसा ना हो जाए कि इस तुगलकी फरमान को देखते हुए अन्य राज्य भी ऐसी ही एंट्री फीस जारी करने में भी शायद गुरेज ना करें।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेसी राज है वैसे कांग्रेस किसानों की बड़ी हमदर्द का दिखावा करती है लेकिन खुद ही अब ट्रेक्टर की आवाजाही पर भी एक सौ रुपए की एंट्री फीस कर दी गई है जबकि इसे तो एंट्री फीस रहित तो रखना ही चाहिए था।.उक्त खबर पर आपकी प्रतिक्रिया और कमेंट्स सहित सुझावों का www.alphanewsindia.in alphanewsindia@gmail.com WhatsApp 98728 86540 पर स्वागत है. सब सुझाव प्रतिक्रियाएं प्रकाशित किए जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

629201

+

Visitors