टाइम बैंक ऑफ़ इंडिया का संवादात्मक सत्र 22 फरवरी को

Loading

चंडीगढ़ 20/02/2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा—टाइम बैंक ऑफ इंडिया ( जहां समय का लेन देन होता है, धन का नहीं) के अध्यक्ष श्री पी.सी. जैन का ट्राइसिटी दौरा 22 फरवरी को होगा।। टाइम बैंक ऑफ इंडिया के संस्थापक एवं अध्यक्ष पी सी जैन रविवार, 22 फरवरी 2026 को ट्राइसिटी के दौरे पर आ रहे हैं। इस अवसर पर वो ट्राइसिटी के सदस्यों एवं आम नागरिकों के साथ एक संवादात्मक बैठक करेंगे। यह बैठक 22 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे, कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर 44-बी, चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी। वर्तमान में ट्राइसिटी क्षेत्र में टाइम बैंक ऑफ इंडिया के लगभग 450 सक्रिय सदस्य हैं। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ट्राइसिटी के निवासियों के बीच टाइम बैंकिंग की अवधारणा को और अधिक व्यापक पहचान दिलाना तथा समाज में आपसी सहयोग, विश्वास और सहभागिता को सुदृढ़ करना है। अपने संबोधन में श्री पी.सी. जैन टाइम बैंकिंग की मूल अवधारणा पर प्रकाश डालेंगे, जिसमें समय को मुद्रा के रूप में प्रयोग कर समाज के प्रत्येक व्यक्ति की योग्यता, अनुभव और कौशल को समान महत्व देने का संदेश दिया जाएगा। वो यह भी स्पष्ट करेंगे कि किस प्रकार टाइम बैंकिंग से पड़ोसियों के बीच सामाजिक जुड़ाव बढ़ता है तथा अकेलेपन, सामाजिक दूरी और आपसी अविश्वास जैसी समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। अध्यक्ष महोदय वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा को समाज निर्माण से जोड़ने, महिलाओं की क्षमताओं एवं कौशल को मंच प्रदान करने तथा स्थानीय रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के माध्यम से टाइम बैंक ऑफ इंडिया के विस्तार पर विशेष बल देंगे।
इसके अतिरिक्त, वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सेवाओं के पारदर्शी आदान-प्रदान, बिना धन के सेवा-आधारित मॉडल, स्वयंसेवा की भावना तथा ट्राइसिटी में संगठन की भविष्य की कार्ययोजना—जिसमें सदस्य संख्या बढ़ाना और नियमित सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन शामिल है—पर भी अपने विचार साझा करेंगे। इस बैठक में टाइम बैंक ऑफ इंडिया के सामाजिक, नैतिक एवं सामुदायिक लाभों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
संगठन के सदस्यों के साथ-साथ आम जनता को भी इस बैठक में सादर आमंत्रित किया जाता है।
इस अवसर पर टाइम बैंक ऑफ इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य श्री आई डी सिंह सहित ट्राइसिटी के प्रशासक (Tricity Admins) भी उपस्थित रहेंगे।
साथ ही, अरुणेश अग्रवाल, जो टाइम बैंक ऑफ इंडिया की इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया पब्लिसिटी से सक्रिय रूप से जुड़े हैं, बैठक के दौरान संगठन से जुड़े अपने अनुभव साझा करेंगे तथा मीडिया के माध्यम से समाज में टाइम बैंकिंग के प्रचार-प्रसार पर अपने विचार रखेंगे। अपना फालतू समय उपयोग करने के लिए या किसी का समय लेने के लिए निशुल्क बैठक में भाग लें। *टाइम बैंक में समय का लेन देन होता है। धन का नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

627682

+

Visitors