![]()
चंडीगढ़ 16 फरवरी 2026 आरके विक्रमा शर्मा/रक्षत शर्मा/हरीश शर्मा—- स्थानीय प्राचीन शिव मंदिर, पास आस्था नर्सरी , हल्लो माजरा-पंचकुला मुख्य मार्ग पर स्थित हैरिटेज गार्डन के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव पर पूजन अर्चन के बाद अटूट भंडारा बड़े हर्षोल्लास व विधिविधान से बरताया गया।
इस सुअवसर पर मंदिर के महाप्रबंधक बाबा यशपाल शर्मा ने अल्फा न्यूज़ इंडिया को इस बाबत अधिक जानकारी देते हुए बताया कि 33वें वार्षिक महाशिवरात्रि पर भारतीय संस्कृति, परंपरागत व धार्मिक अनुष्ठान के तहत रात्रि चार पहर की पूजन व शिवलिंग रुद्र जलाभिषेक किया गया। जिसमें शिव व महाशक्ति के साथ श्री गणेश सपरिवार व कार्तिकेय, वीरभद्र व नंदी के साथ नौ गणों सहित 11 रुद्राक्ष 12 ज्योतिर्लिंग की भी विधि विधान के साथ जलाभिषेक व उपासना की गई।
मंदिर के संचालक राजनदेएव शर्मा, उर्वशी ने बताया कि यह धार्मिक महाशिवरात्रि महापर्व की पूजा अर्चना और भंडारा की परंपरा माता-पिता से शुरू होकर आज तक अबाध रूप से जारी है। महाशिवरात्रि महापर्व के उपलक्ष्य पर हवन यज्ञ सुबह 9.30 बजे बड़े विधिविधान से मंत्रोच्चार के साथ किया गया। तत्पश्चात
विशाल भंडारा बाद दोपहर 12 बजे से सायं तक बरताया गया। आसपास की कॉलोनियों बस्तियों गांवों आदि से लोगों ने परिवार सहित आकर बड़े उत्साह व आस्था के साथ शिव पार्वती जी के दर्शन कर शंकर भगवान का आशिर्वाद और अमृतमय प्रसाद ग्रहण किया।


