बैडमिंटन अंडर 19 टीम ने चंडीगढ़ को दिलाया कांस्य पदक

Loading

चंडीगढ़ 12/02/2026 अल्फा न्यूज़ इंडिया प्रस्तुति -नेशनल स्कूल गेम्स का आयोजन दिल्ली में हुआ। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से स्कूलों की टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया । बैडमिंटन अंडर-19 वर्ग में चंडीगढ़ के लड़कों की टीम ने भी भाग लिया। टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतकर शहर और स्कूल सहित अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। विजेता टीम में आदित्य, अक्ष, सूर्या अंश राघव और राणा रूद्र प्रताप सिंह का नाम शामिल हैं। टीम के कोच राजकुमार और मैनेजर परवेश कांस्य पदक पाने पर फूले नहीं समाए। अल्फा न्यूज़ इंडिया ने कांस्य पदक विजेता टीम के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

621568

+

Visitors