वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद जैन ने अभिवादन किया डॉ वीरेंद्र का दिव्यांग कला पदर्शनी में

Loading

चंडीगढ़ 14 फरवरी 2026 आर विक्रमा शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा—- आज शनिवार सुबह स्थानीय सेक्टर 34 में आयोजित दिव्यांग आर्ट प्रदर्शनी में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र का भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और स्थानीय पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दोनों दिग्गज नेताओं ने पूरी प्रदर्शनी का गहराई से अवलोकन किया और प्रदर्शनी में भागीदारी निभाने वालों से रुचि लेकर बातचीत की और उनके कार्य की भरपूर मुक्त कंठ से सिरहाना भी की सत्यपाल जैन ने इस मौके पर अल्फा न्यूज़ इंडिया से छोटी सी बातचीत में कहा कि दिव्यांग जान एक आम व्यक्ति से कहीं अधिक सक्षम उद्यमी दूरदर्शी मेहनती और लगन निष्ठा ईमानदारी से अध्याय को प्राप्त करने वाले होते हैं इन्हें किसी की सहानुभूति नहीं बल्कि सहयोग समर्थन और प्रोत्साहन की जरूरत होती है यहां प्रदर्शित वस्तुओं को देखकर दिव्यांग जनों की मेहनत और दूरदर्शिता का लोहा मानना पड़ता है। पूर्व सांसद सतपाल जैन ने और केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र ने सभी के उज्जवल मंगल भविष्य की कामना करते हुए सभी को आगे बढ़ाने की प्रेरणा भी दी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

621769

+

Visitors