पुलवामा के अमर शहीदों की स्मृति में आयोजित किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

Loading

चंडीगढ़ 12 फरवरी 2026 अनिल शारदा हरीश शर्मा रक्षत शर्मा—-आज सेक्टर 9 डी स्थित चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय की जन मार्ग पर स्थित पार्किंग प्रांगण में पुलवामा के अमर शहीदों की स्मृति में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया।। उक्त शिविर में चंडीगढ़ पुलिस के जवानों, स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी और चीफ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट सहित एजुकेशन डिपार्मेंट चंडीगढ़ और युटी सचिवालय चंडीगढ़ सहित चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड और अनेकों राहगीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। चंडीगढ़ पुलिस के विजिलेंस विभाग के एएसआई पवन कुमार डिंडा स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी के माननीय जज साहब के गनमैन सुनील कुमार कांस्टेबल ने भी रक्तदान किया। पवन कुमार ढिंडा ने बताया कि वह चौथी बार रक्तदान कर रहे हैं। और वह हमेशा ही ऐसे ही स्वैच्छिक रक्तदान करते रहेंगे। इस मौके पर एएसआई जसविंदर सिंह ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया। समाज सेवक और कलमकार आरके शर्मा “शर्मा जी” ने हमेशा की तरह अनेकों लोगों का मार्गदर्शन करते हुए सब को प्रोत्साहित करके स्वैच्छिक रक्तदान करवाया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

619246

+

Visitors