![]()
चंडीगढ़ गुरुग्राम 12 फ़रवरी 2026 अल्फा न्यूज़ इंडिया प्रस्तुति — आज केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर आयोजित राष्ट्रीय हड़ताल का गुरुग्राम में व्यापक असर देखने को मिला। हजारों कर्मचारी और मजदूर पुराने नगर निगम कार्यालय के सामने हॉस्पिटल ग्राउंड में एकत्रित हुए और सेशन हाउस चौक, अग्रवाल धर्मशाला चौक तथा महावीर चौक बस स्टैंड तक जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया।।।प्रदर्शन की संयुक्त अध्यक्षता सीटू के जिला प्रधान सुरेश नोहरा, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान बसंत कुमार, एटक से अनिल पंवार, इंटक के प्रधान अमित यादव, एचएमएस से बी.एस. यादव और एआईयूटीयूसी से सरवन गुप्ता ने की, जबकि संचालन जिला सचिव सुशील शर्मा ने किया।


