![]()
चंडीगढ़ जीरकपुर 12 फरवरी 2026- करण शर्मा हरीश शर्मा अश्विनी शर्मा प्रस्तुति—-राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पंजाब भाजपा नेता और डेराबस्सी ब्राह्मण सभा के प्रधान रविंद्र वैष्णव ने सर्वोच्च न्यायालय के उस फैसले का स्वागत किया है जिसमें नेटफ्लिक्स मीडिया में प्रसारित होने वाली विवादित नाम की टेली फिल्म का नाम घूसखोर पंडित से बदलने का आदेश दिया है। याद रहे कुछ दिन पहले ही ब्राह्मण सभा के प्रधान रविंद्र वैष्णव तथा पूर्व महासचिव नरेंद्र मोहन शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन धीमान पम्मा ने विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं की मीटिंग में एक प्रस्ताव पास करके टेली फिल्म का नाम बदलने की मांग की थी। श्री रविंद्र वैष्णव ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए इस मुद्दे पर डेराबस्सी की अन्य धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं द्वारा दिए गए सहयोग का धन्यवाद किया। भाजपा नेता श्री रविंद्र वैष्णव जो ब्राह्मण सभा 359 डेराबस्सी के प्रधान के साथ-साथ पंजाब ब्राह्मण सभा के उपाध्यक्ष भी हैं ने कहा की अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब किसी जाति के नाम पर टेली फिल्म का नाम रखकर उस जाति को नीचा दिखाना नहीं होना चाहिए। रविंदर वैष्णव, प्रधान, ब्राह्मण सभा 359, भगवान परशुराम भवन, सरस्वती विहार कॉलोनी, डेराबस्सी ने उक्त जानकारी अल्फा न्यूज़ इंडिया को उपलब्ध कराई है।।


