![]()
चंडीगढ़ मोहाली 12 फरवरी 2026 आर विक्रमा शर्मा अनिल शारदा पंकज राजपूत— पंजाब के कोटकपूरा के गांव थहडा आला मोड़ ( हरि नो ) के लोगों को फोटो में दिखाया गया बच्चा मिला है!! यह मासूम बच्चा अपने बारे में कुछ भी बताने में असमर्थ है। यह बच्चा किस गांव का है मां-बाप का क्या नाम है बच्चे का खुद का क्या नाम है इस बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहा है। इस बच्चे की किसी को भी किसी भी प्रकार की जानकारी मिलती है। तो आप तुरंत अल्फा न्यूज़ इंडिया के संपर्क सूत्र मोबाइल नंबर 9872 886540 और कोटकपूरा के गांव वासी के मोबाइल नंबर 6239-85-3615 पर निःसंकोच भाव से किसी भी समय संपर्क कर सकते हैं। या अपने नजदीक के पुलिस स्टेशन को इत्तिला दे सकते हैं। सब लोग सावधान और सजग रहें। कोई भी लावारिस बच्चा यहां वहां या किसी संदिग्ध के पास दिखाई देता है। तो तुरंत अपने आस-पास की पुलिस को सूचित करें। ऐसे शातिर बदमाश अपराधियों पर नकेल कसने में पुलिस को साथ और समर्थन सहित भरपूर सहयोग करें।।


