बलूचिस्तान होगा वैसे ही आजाद जैसे हिंदुस्तान से हुआ था पाकिस्तान

Loading

चंडीगढ़ 8/2/2026 अल्फा न्यूज इंडिया प्रस्तुति— पाकिस्तान के नक्शे से उसका सबसे बड़ा हिस्सा यानी बलूचिस्तान धीरे-धीरे गायब हो रहा है. इस वक्त पाकिस्तान की सेना के साथ बलूचिस्तान के पहाड़ों में मौ*त का खेल खेला जा रहा है.बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के लड़ाकों ने पाकिस्तान के खिलाफ आजादी की जंग छेड़ दी है और बलूचिस्तान के 10 रणनीतिक इलाकों पर बीएलए का कब्जा हो चुका है. शहबाज-मुनीर के हाथ पांव फूल रहे हैं क्योंकि ये पाकिस्तान के लिए किसी ‘नेशनल इमरजेंसी’ से कम नहीं है. इसे BLA ने ‘ऑपरेशन हेरोफ 2.0’ नाम दिया है और इसका मास्टर माइंड खूंखार ‘धुरंधर’ बशीर बलोच है, जो हाल ही में बाइक पर जश्न मनाता नजर आया है.कौन है बशीर बलोच?बशीर जेब बलोच BLA के कमांडर इन चीफ हैं और अपनी खामोश फितरत और शातिर दिमाग के लिए पहचाने जाते हैं. बशीर का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो ‘धुरंधर’ फिल्म के ‘हमजा’ से कम नहीं लग रहे हैं. इस वीडियो में बशीर बलूची भाषा में एक संदेश देते हुए बलूच जनता खासकर युवाओं से ‘ऑपरेशन हेरोफ’ (Operation Herof) के दूसरे चरण में शामिल होने की अपील कर रहा है. बशीर का ये वीडियो मुनीर के दिल में खौ*फ पैदा करने के लिए काफी है.कैसे करता है काम?बशीर को पकड़ने की बहुत कोशिश की गई लेकिन वो पाकिस्तानी सेना के हाथ नहीं आता है. उसके कई वीडियोज सामने आते हैं लेकिन सुरक्षा कारणों से उसका सटीक लोकेशन कभी सार्वजनिक नहीं किया जाता. पहले वो कंधार, अफगानिस्तान को अपना मुख्यालय बनाता था, लेकिन अगस्त 2021 में तालिबान के आने के बाद से उसकी लोकेशन बलूचिस्तान के पहाड़ों और ईरान-अफगानिस्तान सीमा के आसपास बदलती रहती है.कुछ नहीं बिगाड़ पाए मुनीरपाकिस्तान की एक एंटी-टेररिज्म कोर्ट (ATC) ने इसी महीने (जनवरी 2026) उसे ‘घोषित अपराधी’ करार दिया है. कराची में चीनी इंजीनियरों पर हुए हमले के सिलसिले में पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित किया है लेकिन कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाया है.बशीर बलोच ने अनपढ़ आतंकवादी नहीं बल्कि पढ़े-लिखे छात्रों और डॉक्टरों का एक खूं*खा*र स्क्वाड (मजीद ब्रिगेड) तैयार किया है. जो बशीर के एक इशारे पर पूरे पाकिस्तान को तबाह करने के लिए तैयार हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

614776

+

Visitors