आस्था श्रद्धा की धर्म नगरी पंचकूला में अनैतिक सौदेबाजी का बोलबाला

Loading

पंचकूला 05.02.2026 आरके शर्मा विक्रमा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा प्रस्तुति—– ई स्कूटर के ऐसे 20 शेड. 8 लाख रूपये प्रति शेड खर्चा बताया । यानि 1 करोड़ 60 लाख रूपये।इतना ही नहीं।यह काम सिर्फ एक कोटेशन के आने पर ही अलॉट कर दिया गया। और क्या हुआ।जैसे ही विकास मंच पंचकूला ने इस अनियमितता और घोटाले को पकड़ा और उठाया, सब कुछ अंदर ही अंदर सबके साथ से सबके विश्वास से और किए जा रहे सबके विकास से दबा दिया गया। आजतक भी इसकी पूरी सच्चाई बाहर नहीं आने दी।अधिकारीगण तो छुपा ही रहे थे. पब्लिक द्वार चुने हुए ने भी चुप्पी ही रखी। घोटालों गड़बड़ियों पर भी सबका साथ सबका विश्वास और सबका विकास पंचकूला के बर्बादी का कारण रहा।
कहीं से कोई जांच नहीं करवाई। एक्शन लिया जाए यह तो सवाल ही नहीं उठता।
दूसरी तस्वीर जो सामने फुटपाथ पर पेंट करवा साइकिल ट्रैक बनवाने का दिखाया. कितने ही पैसे खर्च करके। फिर जब फुटपाथ पर “साइकिल ट्रैक क्यों” की आवाज विकास मंच पंचकूला ने उठाई तो सड़क पर भी पीली लाइन लगवा दी।
पंचकूला की जनता को याद तो होगा ही कि 83 लाख रूपये में हाउसिंग बोर्ड चौक से ओल्ड पंचकूला की सड़क पर ही सेक्टर 7 से सरकारी होटल सेक्टर एक तक फुटपाथ ही पेंट करवा, साइकिल ट्रैक दिखा दिया। एक भी साइकिल नहीं चलती।
बस इतने संकेत दिए लेकिन क्या राजा और प्रजा पर असर हुआ??? यह भी यक्ष प्रश्न बन इंसाफ के लिए जांच की बाट जोह रहा है।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

611016

+

Visitors