![]()
चंडीगढ़ 28 जनवरी 2026 आरके विक्रमा रक्षत शर्मा प्रस्तुति—2024 – ब्राजील के मिनास गेरैस के इटापेवा ग्रामीण क्षेत्र में पाइपर पीए-46 विमान क्रैश होने से सभी 7 यात्रियों की मौत हुई।2024 – पूर्वी अफगानिस्तान में अलग-अलग दुर्घटनाओं में 33 लोगों की मौत व 16 अन्य घायल हुए।2024 – ईरान ने तीन उपग्रह – महद, कायहान-2 और हतेफ-1- को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।2025 – यूपी के बागपत के बड़ौत में 65 फीट ऊंचा मंच टूटने से 7 की मौत व 80 घायल हुए।*28 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 👉*1457 – इंग्लैंड के राजा हेनरी सप्तम का जन्म हुआ।1865 – स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का जन्म हुआ।1899 – सेना के ‘प्रथम भारतीय सेनाध्यक्ष’ ‘के.एम. करियप्पा’ का जन्म हुआ।1913 – गुजराती साहित्यकार राजेन्द्र शाह का जन्म हुआ।1918 – हरियाणा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल रहे भगवत दयाल शर्मा का जन्म हुआ। (26 जनवरी 1918 का भी वर्णन मिलता है)।1925 – भारतीय परमाणु वैज्ञानिक राजा रमन्ना का जन्म हुआ। जिन्होंने भारत के परमाणु कार्यक्रम के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।1926 – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, सफल सम्पादक, संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान् और जाने-माने भाषाविद विद्यानिवास मिश्र का जन्म हुआ।1930 – ‘भारतीय शास्त्रीय संगीत’ के विश्वविख्यात गायक पंडित जसराज का जन्म हुआ।1937 – पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का जन्म हुआ।1939 – गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रतापसिंह राणे का जन्म हुआ।1955 – फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सर्कोजी का जन्म हुआ।1960 – कर्नाटक के नवनियुक्त 23 वें और वर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का जन्म हुआ।1981 – अमेरिकी अभिनेता एलिजा वुड का जन्म हुआ।2004 – भारत की प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा का जन्म हुआ।
*28 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव *
भक्त पुंडलिक उत्सव (पंढरपुर , माघ शुक्ल पक्ष के दशवें दिन / दशमी)।
भगवान श्री अजीतनाथ जन्म – तप कल्याणक (जैन , माघ शुक्ल दशमी)।
आचार्य श्री निर्भयसागर जी मुनि दीक्षा (जैन , माघ शुक्ल दशमी)।
मेला श्री वेणेश्वर प्रारम्भ (डुंगरपुर)।
श्री लाला लाजपत राय जयन्ती।
श्री भगवत दयाल शर्मा जयन्ती (कन्फर्म नहीं)।
श्री राजा रमन्ना जयन्ती।
श्री प्रतापसिंह रावजी राणे जन्म दिवस।
श्री बसवराज बोम्मई जन्म दिवस।
नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर सर्विसेज इंकॉर्पोरेटेड (NICSI) स्थापना दिवस (30वां)।
डेटा गोपनीयता / संरक्षण दिवस (DPD)। साभार।।।।।

