![]()
चंडीगढ़ 26.o1.26 अल्फा न्यूज इंडिया प्रस्तुति—-भारत सरकार की तरफ से दिवंगत बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र को ‘पद्म विभूषण’ सम्मान दिया जाएगा। अभिनय और मनोरंजन की दुनिया में धर्मेंद्र के विशेष योगदान के लिए उन्हें ‘पद्म विभूषण’ से नवाजा जा रहा है। ज्ञात रहे कि 24 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। धर्मेंद्र काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। धर्मेंद्र के नाम का यह ‘पद्म विभूषण’ सम्मान अब उनके परिवार को सौंपा जाएगा।131 पद्म पुरस्कारों का ऐलान. बता दें कि भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर 131 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है। सरकार द्वारा जारी लिस्ट में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में उन्नीस महिलाएं हैं, जबकि इस लिस्ट में विदेशी नागरिकों, अनिवासी भारतीयों (NRI), भारतीय मूल के व्यक्तियों (PIO) और भारत के प्रवासी नागरिकों (OCI) की श्रेणी में छह लोग भी शामिल हैं, साथ ही 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है।अलका याग्निक को पद्म भूषण, रोहित को पद्मश्री.लिस्ट के अनुसार जहां दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया जाएगा। वहीं पद्म भूषण से सम्मानित होने वाली 13 हस्तियों में बॉलीवुड की मशहूर सिंगर अलका याग्निक का भी नाम है। अलका याग्निक के अलावा उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, झारखंड के पूर्व सीएम दिवंगत नेता शिबु सोरेन समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हॉकी प्लेयर सविता पूनिया समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री के लिए चुना गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई……पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हो रहे सभी लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ”हमारे देश में उनके शानदार योगदान के लिए सभी पद्म अवॉर्ड पाने वालों को बधाई। अलग-अलग क्षेत्रों में उनकी काबिलियत, लगन और सेवा हमारे समाज को बेहतर बनाती है। यह सम्मान कमिटमेंट और बेहतरीन काम की भावना को दिखाता है जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।” अल्फा न्यूज इंडिया ने सभी अवार्ड प्राप्त करने वालों को बधाई और शुभकामनायें दी हैं. साभार llll जनहित में…llll


