![]()
चंडीगढ़ 04 जनवरी 2026 आर विक्रमा शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा —- यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन, जो भारत में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले नौ प्रमुख ट्रेड यूनियनों का एक अम्ब्रेला संगठन है, जिसके 13 लाख से ज़्यादा सदस्य हैंl अपनी बुनियादी मांगों को मनवाने के लिए बर्ष के पहले सोमवार को एक बड़ा दिन भर का धरना देगा। स्थानीय सेक्टर 17 स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मेन ब्रांच के सामने, पंजाब नेशनल बैंक ज़ोनल ऑफिस के पास, बैंक स्क्वायर, सेक्टर 17 बी चंडीगढ़ पर सोमवार कल बाद दोपहर 01.15 बजे से 2.00 बजे तक रोष विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बैंकिंग इंडस्ट्री में 5-दिवसीय कार्य सप्ताह लागू किया जाए। एकदिवसीय धरना आयोजन टीम के सिनीयर जसबीर सिंह ने स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट अल्फा न्यूज़ इंडिया को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इसमें बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी तादाद में हिस्सा लेंगे।।


