शिमला की मस्जिद का बनना राजनीतिक साजिश है देवभूमि पर होगा “वंश नाश जिम्मेदारों” का

Loading

चंडीगढ़ शिमला 30 नवम्बर 2025 अल्फा न्यूज इंडिया प्रस्तुति—- देवी देवताओं की देवभूमि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की संजौली मस्जिद को लेकर विवाद बढ़ता चला जा रहा है। देवभूमि संघर्ष समिति के सदस्य बीते 10 दिनों से संजौली में धरना दे रहे हैं और आंदोलन कर रहे हैं। इस मस्जिद को अदालत ने अवैध घोषित कर दिया था और इस मस्जिद को गिराने के फैसले को बरकरार रखा है। अब देवभूमि संघर्ष समिति ने गुरुवार को ऐलान किया है कि शिमवा की विवादित संजौली मस्जिद में शुक्रवार को किसी को भी नमाज नहीं पढ़ने देंगे। देवभूमि संघर्ष समिति के सदस्यों ने गुरुवार को संजौली में अपने आंदोलन के दौरान शस्त्र पूजा भी की है। समिति ने कहा है कि विवादित संजौली मस्जिद में शुक्रवार को किसी को भी नमाज नहीं अदा करने दी जाएगी। समिति ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि वे सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए उस जगह पर न जाए। बता दें कि कोर्ट ने इस मस्जिद के ढांचे को अवैध बताया है। हाल ही में शिमला की जिला अदालत ने संजौली मस्जिद के पूरे ढांचे को ध्वस्त करने के नगर आयुक्त अदालत के फैसले को बरकरार रखा था। देवभूमि संघर्ष समिति ने 21 नवंबर को मस्जिद को सील करने की मांग रखते हुए प्रदर्शन का आह्वान किया था। वे मस्जिद की बिजली और पानी की आपूर्ति काटने की मांग कर रहे हैं साभार llll

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

526781

+

Visitors