![]()

चंडीगढ़ 26 नवंबर 2025- रक्षत शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा पंकज राजपूत—– देशभर में आज भारतीय संविधान दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय और राज्य स्तर सहित राजनीतिक और समाजिक स्तर पर भी संविधान दिवस समारोह आयोजित किये गये। चंडीगढ़ में भी सभी सरकारी और गैर सरकारी और राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने अपने-अपने स्तर पर अपने-अपने तरीके से संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इसी क्रम में चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल में संविधान दिवस के अवसर पर कमलेश बनारसी दास, पूर्व मेयर चंडीगढ़ का बड़ा बयान भी सामने आया। जब उन्होंने राम दरबार में चंडीगढ़ कॉलोनी वेलफेयर फेडरेशन के सदस्यों के साथ मिलकर संविधान दिवस मनाते हुए कहा कि आज संविधान ही नहीं, कॉलोनीवासियों के आशियाने भी खतरे में” आ गये हैं।
कमलेश बनारसी दास, पूर्व मेयर चंडीगढ़ ने रामदरबार में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को पुष्पांजलि अर्पित की और संविधान की मूल भावना को दोहराया गया।
इस अवसर पर कमलेश बनारसी दास ने अल्फा न्यूज़ इंडिया को जानकारी देते हुए कहा कि “संविधान ने हम सबको बोलने की स्वतंत्रता, आने-जाने की स्वतंत्रता और अपना काम करने की स्वतंत्रता दी है। संविधान के द्वारा ही कांग्रेस सरकार ने कॉलोनियों को बसाया और आर्थिक तौर पर कमजोर तबके के लोगों को मकान दिए। पर आज जो सबसे बड़ा खतरा है, वह संविधान पर ही नहीं, बल्कि उन कॉलोनीवासियों पर भी है जिन्हें कांग्रेस सरकारों ने बसाया था। कॉलोनीवासियों को मलकाना हक देना तो दूर — अब उनके मकान भी छीने जाने की तैयारी की जा रही है।” कमलेश बनारसी ने कहा कि भाजपा को इस मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।।

