![]()


चंडीगढ़ गाजियाबाद 25 नवंबर 2025 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा दिलीप शुक्ला —- अयोध्या राम मंदिर पर धर्मध्वजा फहराते ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी भावुक हो गए। राष्ट्रीय स्वयंसेवकसघ के भागवत जी के साथ राम दरबार की पूजा की। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के 673 दिनों बाद मोदी और प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया। सुबह 11.50 बजे अभिजीत मुहूर्त में बटन दबाते ही 2 किलो की केसरिया ध्वजा 161 फीट ऊंचे शिखर पर फहरने लगी। इसके साथ ही राम मंदिर संपूर्ण हो गया। इस दौरान पीएम मोदी भाव विभोर हो गए। धर्मध्वजा को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। इससे पहले, राम मंदिर में मोदी ने मोहन भागवत के साथ फर्स्ट फ्लोर पर बने रामदरबार में पहली बार पूजा और आरती की। रामलला के दर्शन किए। मोदी जी रामलला के लिए वस्त्र और चंवर लेकर पहुंचे थे। उन्होंने सप्त ऋषियों के भी दर्शन किए। भगवान शेषावतार लक्ष्मण की पूजा की और जलाशय भी देखा। इससे पहले मोदी ने साकेत कॉलेज से राम जन्मभूमि तक करीब डेढ़ किमी लंबा रोड शो किया। इस दौरान स्कूली छात्रों ने काफिले पर फूल बरसाए और जगह-जगह महिलाओं ने उनका स्वागत किया। शहर को 1000 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। मंदिर की 5-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। एटीएस-एन एस जी कमांडो ने पूरे परिसर को घेर रखा है। इसके अलावा एस पी जी, सी आर पी एफ और पी ए सी के जवान भी तैनात हैं। श्री राम मंदिर की पूर्णता पर पूर्णतया की सौगात अवसर पर हर भारतीय के साथ-साथ पूरे भौतिक जगत में भगवान सियाराम जी के विवाह शुभ की वर्षगांठ अवसर पर सनातन धर्म और संस्कृति में आशुतोष श्रद्धा आस्था रखने वाला खुशी और गर्व से पहले नहीं समा रहा है।।


