![]()

चंडीगढ़ 06 नवंबर 2025 आर विक्रमा शर्मा अनिल शारदा —– चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर रामदयाल की काबिल ए तारीफ अगुवाई में सेक्टर-39 थाना सभी थानों में नंबर-वन पुलिस स्टेशन की ट्राफी जीतने में कामयाब रहा। अनुभव भरे कामकाज और जनता की सकारात्मक मदद में आगे रहने के लिए राज्यपाल का सम्मान प्राप्त किया। यह उपलब्धि स्थानीय चंडीगढ़ पुलिस के लिए बहुत गर्व की बात है । एक साल तक उक्त ट्रॉफी सेक्टर-39 थाने के पास बनी रहेगी । इंस्पेक्टर रामदयाल अपनी हुनरमंदी और दूरदर्शिता से अपने थाना क्षेत्र की जनता का दिल जीत कर प्रशासन को गहरे प्रभावित किया। इंस्पेक्टर राम दयाल बहुत सी एनजीओज़ के साथ भी जुड़े हैं। चंडीगढ़ पुलिस को अपने होनहार इंस्पेक्टर पर नाज है। इस अचीवमेंट के लिए अल्फा न्यूज़ इंडिया इंस्पेक्टर रामदयाल एस एच ओ और थाने के पूरे स्टाफ को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता है।।

