![]()

चंडीगढ़ 28.09.2025 आरके विक्रमा शर्मा हरीश शर्मा रक्षत शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति —-होनहार 18 वर्षीय भारतीय तीरंदाज शीतल देवी ने कमाल कर दिखाया है। वह दुनिया की पहली महिला बन गयी हैं जिन्होंने बिना हाथों के तीरंदाजी करते हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल भारतमाता के लिए जीता। उन्होंने कंपाउंड इंडिविजुअल इवेंट में यह ऐतिहासिक खिताब हासिल किया। इसी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में तोमन कुमार ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया। इस तरह भारत ने पैरा वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप में अपनी शानदार सफलता जारी रखी। अल्फा न्युज इंडिया शीतल देवी की इस बेमिसाल उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाओं के साथ उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हैं.

