![]()
चंडीगढ़ 12 सितंबर 2025 आर विक्रमा शर्मा रक्षत शर्मा हरीश शर्मा अनिल शारदा—- भारत और भारत से बाहर बसे भारतीयों में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन दिवस 17 सितंबर को मनाने के लिए भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस मौके पर और इस अवसर के उपलक्ष में बड़े-बड़े अनगिनत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी श्रृंखला में चंडीगढ़ की भारतीय जनता पार्टी अपने यशस्वी प्रधानमंत्री व भाजपा के कर्मठ वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जन उपयोगी व जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। अल्फा न्यूज़ इंडिया के धर्म संस्कृति स्वैच्छिक प्रभारी आरके शर्मा विक्रमा ने बताया कि अल्फा न्यूज़ इंडिया उक्त शैक्षिक रक्तदान शिविर की पूर्ण रूप से निस्वार्थ भाव से कवरेज करेगी। रानी लक्ष्मीबाई जिला आगामी 17 सितंबर को सेक्टर 19 स्थित कम्युनिटी सेंटर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शानदार आयोजन करेगी। उक्त स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सवेरे 9:00 बजे शुरू होकर दोपहर बाद 2:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कोई भी मानव कल्याण के लिए अपना रक्त दान स्वेच्छा से कर सकता है।।


