![]()

चंडीगढ़ 3 सितंबर 2025 आरके विक्रमा शर्मा हरीश शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा —– चंडीगढ के वीर साहसी रक्त दानवीर सज्जनों से अल्फा न्यूज़ इंडिया की एक बार फिर पुरजोर गुहार है कि पीजीआई में एक नन्हा बच्चा बहुत ही नाजुक स्थिति में अपने जीवन के लिए जंग लड़ रहा है। इस बच्चे को +B (बी पाज़ीटिव) ब्लड की सख्त जरूरत है चंडीगढ़ शहर दयालू मददगारों का शहर है। और आपने हर समय इस बात को सिद्ध करने में कभी कोई विलंब नहीं किया है। बी पॉजिटिव ब्लड डोनर तुरंत संपर्क करें। और पीजीआई सेक्टर 12 तुरंत पहुंचकर बच्चे को रक्त उपलब्ध करवाएं। अल्फा न्यूज़ इंडिया के कार्यालय मोबाइल नंबर 9872 886 540 व्हाट्सएप और कॉलिंग पर संपर्क करें।। या बच्चे के अभिभावक मनप्रीत सिंह खालसा से 7986632215 मोबाइल नंबर पर संपर्क करें।। हमारी अल्फा न्यूज़ इंडिया की हाथ जोड़कर विनती है कि हमारे रक्त वीर साथियों ने जैसे पहले बिना किसी प्रकार की देरी किए जरूरतमंद मरीजों को खून दान किया है। और निस्वार्थ भाव से जीवन दान दिया है। एक बार फिर आगे आएं और जरुरतमंद इस प्यारे से मां बाप के राज दुलारे बच्चे के लिए मददगार मसीहा बन जाइए।

