साक्षी साहनी आई ऐ एस बाढ़ पीड़ितों के लिए बनी मसीहा दुनिया दे रही दुआएं सभी प्रशासनिक अधिकारी लें प्रेरणा करें अनुसरण

Loading

चंडीगढ़ राजधानी- 01 सितंबर 2025- आरके विक्रमा शर्मा हरीश शर्मा करण शर्मा अनिल शारदा—- उत्तरी भारत के हर प्रांत में इंद्र देवता का प्रकोप कहर बनकर बड़ रहा है चारों ओर तबाही ही तबाही ही दिखाई दे रही है। पिछले पखवाड़े में जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में और हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली मंडी जिलों में और उत्तराखंड के चमोली धारली खीरगंगा क्षेत्र में अनेकों बार बादल फटने से जान-माल की खूब तबाही हुई है। प्रांतों में अभी भी रेड अलर्ट येलो अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट आदि जारी किए गए हैं। बादल फटने से महज पलक झट ही खेत कल्याण घर परिवार मवेशी धन सभीकुछ बाढ़ की चपेट की भेंट चढ़ गए हैं। हद से कहीं ज़्यादा बरसात होने से नदी नाले दरिया आदि बाढ़ का रूप ले चुके हैं और तबाही का तारिक बने हुए हैं। बड़े दरिया सतलुज व्यास आदि पंजाब हिमाचल में तबाही का खेल खेल रही हैं । इससे पंजाब में पूरी तरह से चारों तरफ बाढ़ का पानी ही पानी दृष्टिगोचर हो रहा है। करोड़ों रुपए का पशु धन इस बाढ़ में बह कर पाकिस्तान चला गया है। घरों में खेतों में फैक्ट्रीयों में जान माल की तबाही का आलम है। सुल्तानपुर लोधी इलाका बाढ़ की बुरी चपेट में हैं। अमृतसर भी इस भयानक बाढ़ से अछूता नहीं रहा है। लोगों को पीने का पानी, दवाइयां, सिर ढकने को छत, पहनने को ओढ़ने बिछौने को वस्त्रों आदि का भारी अभाव बन गया है। दवाइयों की किल्लत से बाढ़ पीड़ितों को जूझना मजबूरी बनी हुई है। ऐसे में अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी स्थानीय लोगों के लिए एक मसीहा बनकर सामने आई है। चारों तरफ साक्षी साहनी की उदारता और सहानुभूति भरी मदद का जज़्बा सब ओर सराहा जा रहा है। बरसात और बाढ़ के पानी में खुद चलकर लोगों को राहत सामग्री बांटी साक्षी साहनी अन्य मददगार साथियों के लिए प्रेरणास्रोत का उदाहरण बनी हुई है। बाढ़पीड़ितों का कहना है कि डीसी साक्षी साहनी मैडम अपने घर या ऑफिस में बैठकर बाढ़ से परे रहकर ऑर्डर थे ऑर्डर भी देकर अपनी ड्यूटी कर सकती थी लेकिन साक्षी साहनी ने ऐसा ना करते हुए खुद बार ग्रस्त इलाकों में जाकर राहत सामग्री वितरित कर रही है। देखने में सामान्य सी लड़की जैसी साक्षी साहनी जब खुद बाढ़ पीड़ितों से मिलकर मुखातिब होती है तो लोगों की आंखों में आंसू आ जाते हैं। अपना सब दुख भूल कर बाढ़ प्रभावित लोग उनको दुआएं और आशीर्वाद देने लग जाते हैं। साक्षी साहनी को ऐसे करुणा भरे संस्कार हिंदू सनातनी परिवार की देन है। डीसी मैडम लगातार अपडेट खुद जाकर लेकर राहत सामग्री हर बाढ़ पीड़ित तक पहुंचाने का काम कर और करवा रही है। अन्य प्रति की तरह पंजाब पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में है साक्षी साहनी की तरह अन्य अधिकारियों को भी आलीशान घरों और ए सी वाले दफ्तरों को छोड़कर बाढ़ ग्रस्त इलाकों में निकलना चाहिए। 2 साल पहले साक्षी साहनी पटियाला में डीसी पद पर थीं।तो वहां भी ऐसे हालातो में उन्होंने अनुकरणीय सेवाएं प्रदान की थीं। लोग उनकी दयालु और करुणामय व्यवहार की ऋणी हो गई है। सोशल मीडिया पर डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी को दुआए और आशीर्वाद देने वालों का तांता लगा हुआ है।। अल्फा न्यूज़ इंडिया ऐसी होनहार मानवता प्रेमी कर्तव्य निष्ठ प्रशासनिक अधिकारी साक्षी साहनी के उज्जवल भविष्य की और बाढ़ पीड़ितों की शीघ्र ही पुनर्वास की मंगल कामना करता है। जनता से पुरजोर मांग भी की जाती है कि दिल खोलकर बार पीड़ितों की हर संभव मदद को आगे आएं। अल्फा न्यूज़ इंडिया ने स्वयं यथाशक्ति बीडीआरएफ को मदद राशि भेजी है। यही वक्त है कि जिनके पास कुछ नहीं बचा है उनके साथ आओ चल कर खड़े हो जाएं और उनको फिर से खड़ा होने का तन मन धन से बल उपलब्ध करवायें।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

526597

+

Visitors