भाजपा जान ले लोगों के वोट चुराना देशद्रोह है– पवन कुमार बंसल

Loading

चंडीगढ़*31-08-2025* रक्षत शर्मा अनिल शारदा पंकज राजपूत प्रस्तुति—*भाजपा जान ले कि लोगों के वोट चुराना देशद्रोह है पवन कुमार बंसल ने कहा कि*लोगों के वोट पर डाका डालना लोकतंत्र पर हमला है। चंडीगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और मलोया निवासियों द्वारा विशाल मशाल यात्रा का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय निवासियों ने मशाल यात्रा में भाग लिया और देश में हो रहे वोट चोरी की घटनाओं के खिलाफ आवाज़ उठाई। मलोया चंडीगढ़ में आयोजित वोट अधिकार मशाल यात्रा पूर्व केंद्रीय रेलमंत्री पवन कुमार बंसल के नेतृत्व में निकाली गई।पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने वोट अधिकार मशाल यात्रा के दौरान कहा कि भाजपा बौखलाई भी है और छटपटाई भी है। ।लोगों के अधिकार और वोट देने के अधिकार को खत्म करना इस देश के संविधान पर बुलडोजर चलाने जैसा है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में सभी विपक्षी दल एक स्वर में तथा एक साथ मिलकर इस लड़ाई को लड़ रहे हैं। चंडीगढ़ व देश में एक नए नारे की गूंज सुनाई देती है। वो नारा है- ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ ये नारा चंडीगढ़ नहीं, पूरे देश का नारा बन चुका है। नेता राहुल गांधी और महागठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ एक क्रांति की शुरुआत है। देश में आए दिन वोट चोरी के कई मामले सामने आ रहे हैं। कई ऐसे घर हैं- जहां सैकड़ों वोटर रजिस्टर हैं और हैरानी की बात है कि सभी अलग-अलग जाति, धर्म से जुड़े हैं। कई ऐसे लोग हैं, जो अलग-अलग विधानसभाओं में वोटर के रूप में दर्ज हैं- जिनके पास अलग-अलग इपिक नंबर हैं। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर हम ‘वोटर अधिकार मशाल यात्रा’ आज मलोया में कर रहे हैं और हम संकल्प ले चुके हैं। ‘वोट चोरी’ असल में हक चोरी का एक जरिया है। उन्होंने कहा कि SIR से पहले ही मुख्य चुनाव आयुक्त ने भविष्यवाणी कर दी थी कि 20% वोट काट दिए जाएंगे। आखिर मुख्य चुनाव आयुक्त को ये कैसे पता था? चुनाव आयोग और सत्तादल की मिलीभगत का सबूत ये भी है कि बिहार में 65 लाख वोट काट दिए गए। लेकिन भाजपा ने एक शब्द नहीं कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार पहले आपका वोट छीनेगी फिर राशन कार्ड छीनेगी। उसके बाद आपका घर छीनेगी इसी तरह आपके सारे हक छीने जा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के नेता कभी ऐसा होने नहीं देंगे। बंसल ने कहा कि देश के नेता राहुल गांधी ने जिस साहस से प्रधानमंत्री को “वोट चोर” कहा, वही आज देश की आवाज़ है। प्रधानमंत्री की चुप्पी सबकुछ कह रही है, अगर आरोप झूठे होते तो वे जवाब देते। लोकतंत्र की रक्षा के लिए राहुल गांधी जैसी मज़बूत आवाज़ ही भारत की ज़रूरत है। सच बोलने की ताक़त ही असली हिम्मत है। उत्तर रैली में आज स्थानीय कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के दूर-दूर तक कहीं दर्शन नहीं हुए। कुछ लोगोंका कहना है कि मनीष तिवारी और पवन बंसल की गुटबाजी अभी भी सबके सामने बरकरार है कांग्रेस अभी भी एक सवर एक मत एक संकल्प लिए नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

526812

+

Visitors