आइवरी टावर्स के रैजीडेंटस में फैली दहशत सीनियर सिटीजन अनसेफ!?!?

Loading

चंडीगढ़ मोहाली 26 तारीख अगस्त 25 अल्फा न्यूज़ इंडिया ब्यूरो —मोहाली के सेक्टर 70 स्थित आइवरी टॉवर्स के तकरीबन 284 फ्लैट्स के बाशिंदे खबर लिखे जाने तक बिल्कुल दहशतज़दा हैं। यहां की एक निवासी ने बताया कि कोई स्वीपर उनके फ्लैट्स के चौकीदारको बुरी तरह पीट गया। हैरत की बातह फ्लैट्स की मैनेजमेंट इस ओर से बे परवाह बनी हुई है। फ्लैट्स में तकरीबन सभी लोग सीनियर सिटीजन हैं और सभी लोग अपनी सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं। दहशत में लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी तो पुलिस ने मौके पर आकर मुआइना भी क्रिया। फ्लैट्स में दो बाउंसर के पहुंचने के बाद और ज्यादा लोगों में और ज्यादा भाई और असुरक्षा की भावना पैदा हो गई। हालांकि पुलिस ने सबको सांत्वना दी और विश्वास दिलाया कि पुलिस उनकी सेवा में तत्पर रहेगी। मनीदीपा ने बताया कि फ्लैट्स की मैनेजमेंट पूरी तरह नकारा और बी अर्थ हो चुकी है इसीलिए फ्लैट्स में गुंडागर्दी मारपीट शुरू हो गई है। जिससे सीनियर सिटीजंस में दहशत फैल गई है।आइवरी टावर्स फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन (पंजीकृत) आपसी मतभेदों को दूर कर के गुंडागर्दी रोकने में मददगार ना बनाकर नोसखिया साबित हो रहे हैं। मैनेजमेंट अपने नैतिक और कानूनी जिम्मेदारियां और जवाब देही से भाग उठी है। मैडम मनीदीपा के मुताबिक भारी देदारी बाउंसरों को देखकर फ्लैट्स के युवक भी सामने आने से डर रहे हैं। ऐसे में सीनियर् सिटीजंस की सिक्योरिटी खुदा के हवाले ही है। कोईभी जानलेवा या अप्रिय घटना घट सकती है। इसके लिए मैनेजमेंट पूरी तरह से कानूनन जिम्मेदार होगी। अल्फा न्यूज़ इंडिया ने बखूबी विश्वास दिलाया है कि प्रेस और पुलिस सहित पब्लिक उनके साथ है ।भय और चिंता की कोई बात ही नहीं है पुलिस हर वक्त फ्लैट्स की सिक्योरिटी चेक करती रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

657756

+

Visitors