मेहरबानी करो मोहाली को पैरिस सिटी मत बनाना पंचकूला चंडीगढ़ की माकिफ

Loading

चंडीगढ़ मोहाली 19 अगस्त 2025 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा रक्षत शर्मा पंकज राजपूत — सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ को पेरिस सिटी के नाम से भी जाना पहचाना जाता है इसी तरह हरियाणा प्रांत के जिला पंचकूला का पंचकूला सिटी पेरिस शहर के नाम से नवाजा गया है। पंचकूला को हरियाणा का जिला बनाने का श्रेय तत्कालीन मुख्यमंत्री भजनलाल बिश्नोई जी को जाता है‌ लेकिन इन दोनों ब्यूटीफुल सिटीयों का यानी कि परिस्थितियों का अवलोकन किया जाए तो आजकल दयनीय हालतों के चलते यह अलंकार अपने आप में एक धब्बा साबित हो रहे हैं। पंचकूला और चंडीगढ़ में गंदगी, अव्यवस्था अनियमिताएं यहां वहां पसरी देखी जा सकती हैं। मूलभूत सुविधाएं यानी कि सड़कें, स्ट्रीट लाइटें व पीने का पानी का बुरा हाल है। ज्यादातर यहां वहां आवारा मवेशी भी अनियंत्रित होकर हर परिस्थितियों में सड़कों पर धमाल चौकड़ी भरते नजर आते हैं। सड़कों पर गड्ढे इतने हैं कि प्रशासन और नगर निगमों की कारगुजारी का बेड़ा गर्क नजर आता है। शहर की सुंदरता पर केवल की तारों ने अपना मकड़ जाल सुंदरता पर बुना हुआ है।ट्राइसिटी में शुमार तीसरी सिटी पंजाब का जिला मोहाली जो चंडीगढ़ से और पंचकूला से अटा सटा है। इसे भी पेरिस सिटी बनाए जाने की कवायदें आजकल रहमों कर्म की दुआ कर रही हैं। मोहाली में गंदगी, अव्यवस्था व सड़कों की दयनीय दशा स्ट्रीट लाइटों की अव्यवस्था निगम की और मोहाली प्रशासन की पोल खोलती है। आवारा मवेशियों के झुंड भी सुव्यवस्था के नाम पर सस्ती वाह-वाही की पोल खोलती है। संलग्न तस्वीर मोहाली के 126 सेक्टर की मेन मार्केट की है। यह तस्वीर समाज सेवी नरेंद्र जैतिक ने अल्फा न्यूज़ इंडिया को प्रेषित की है। तस्वीर गागर में सागर है। पूरी हकीकत को बयां कर रही है। तारों के मकड़ जाल और कांग्रेसी घास सड़कों पर गहरे बड़े आकार के गड्ढे जानलेवा हादसों का सबब बनने को हर वक्त तैयार हैं। पुलिस और प्रशासन सहित निगम बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने में नौसिखिया से ज्यादा साबित नहीं हो पा रहे हैं। आखिर करोड़ों रुपए के बजट इन सिटीज की सुंदरता पर कालिख ही पोतने में ज्यादा कारगर साबित हो रहे हैं। सड़कों पर यहां वहां आवारा मवेशियों के साम्राज्य स्थापित हैं। जो सड़क वाहन दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बन रहे हैं। एक बारगी देखा जाए तो ट्राई सिटी पंचकूला व मोहाली सहित चंडीगढ़ का कुरूप चेहरा सिटी ब्यूटीफुल, सिटी ग्रीन और पेरिस सिटी जैसे अलंकारों का मुंह चिढ़ा रही है। क्या मौजूदा एमपी और एमएलए सहित प्रशासन और नगर निगम समय रहते इन अव्यवस्थाओं की ओर कभी क्या कोई ध्यान दे पाएगा।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

601398

+

Visitors