स्वतंत्रता दिवस और हिएमं स्थापना दिवस मनायेगा हिमाचली एकता मंच– संजीव मेहता

Loading

चंडीगढ़ मोहाली 14 अगस्त 2025 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा पंकज राजपूत प्रस्तुति— देश अपनी स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पूरे जोश और उत्साह के साथ मना रहा है यहां तक की विदेश में भी भारतीय स्वतंत्रता दिवस की धूम बनी हुई है। इसी कड़ी में देशभर में हर घर तिरंगा फहराया जा रहा है और देश भारतीयता को लेकर स्वतंत्रता दिवस वर्षगांठ बना रहा है इसी तर्ज और क्रम में हर साल की तरह होटल शांति सागर टीडीआई में स्वतंत्रता दिवस 15अगस्त के शुभ अवसर पर झंडा तिरंगा फहराने का भव्य आयोजन किया जाएगा । हिमाचली एकता मंच के संस्थापक और समाजसेवी संजीव मेहता ने स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट आरके विक्रमा शर्मा अल्फा न्यूज़ इंडिया के माध्यम से हिमाचली एकता मंच के सभी स्नेही सदस्यों इसको इस प्रोग्राम में बढ़ चढ़कर परिवार और दोस्तों मित्रों सभी शुभचिंतकों सहित शामिल होने का न्योता दिया है। यह राष्ट्रीय पर्व हमारी राष्ट्रभक्ति का द्योतक है। यह आयोजन शुक्रवार कल सवेरे 10:00 बजे होटल शांति सागर टीडीआई में आयोजित किया जाएगा । संजीव मेहता ने बहुत ही खुशी और गर्व से लबरेज होकर बताया कि 15 अगस्त का दिन देश की आजादी के साथ-साथ हिमाचली एकता मंच की स्थापना का दिवस भी है। सो हम सभी को दुगने चोगुने उत्साह और अपनापन लिए राष्ट्रीयता की भावनाओं से ओत-प्रोत होकर मनाने के लिए एकत्रित होना चाहिए। यह हमारा कानूनी और नैतिक अधिकार है। इससे वंचित नहीं रहना चाहिए। 🌹🙏🌹

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

658769

+

Visitors