![]()
चंडीगढ़ 04.08.2025 आरके विक्रमा शर्मा हरीश शर्मा प्रस्तुति—-डॉ. पवन बेहद बिल्कुल स्वस्थ थे, फिर भी साइलेंट अटैक से हुई दर्दनाक मौत ने सबको हैरान और परेशान कर दिया है. हैरान कर देने वाली बात यह कि डेढ़ घंटे योग फिर 3 किमी दौड़, फिर दूसरों को स्वस्थ निरोगी काया का योग ज्ञान देने योग कक्षा में जा रहे योगाचार्य की हार्ट अटैक से हुई मौत ने सवालों का घेरा बढ़ा दिया है. अशोकनगर के लोगों को सेहतमंद बनाने के लिए योग सिखाने वाले योगाचार्य की अचानक साइलेंट अटैक से मौत हो गई। महज 54 वर्षीय डॉ. पवन सिंघल पशुपालन विभाग में सीनियर सर्जन थे। रोज की तरह वे रात। बजे उठे। स्नान किया। पूजा की फिर घर पर डेढ़ घंटे योग किया। इसके बाद युगल सरकार मंदिर के पास कार पार्क की. तीन किमी की दौड़ लगाई। वे योग सिखाने तुलसी सरोवर पार्क जा रहे थे। लेकिन पार्क से पहले ही कार रुक गई। काफी इंतजार के बाद लोग पहुंचे तो वे सीट पर ही मिले।उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पर अफसोस डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। योगाचार्य डॉ. सिंघल ने एक माह से नमक व शकर खाना बंद कर दिया था। यह बात उन्होंने योगार्थियों को बताई। वे नवरात्र में वे 10 दिन सिर्फ नींबू पानी पीते थे। वे सिर्फ 5 घंटे नींद लेते थे। सर्दियों में भी उन्होंने गर्म कपड़े नहीं पहने। सिंघल ने 11 घंटे में 100 किमी दौड़, 8 घंटे में 3600 सूर्य नमस्कार और 17 बार रक्तदान का रेकॉर्ड बना चुके थे। इतना सब कुछ भी निर्धारित और निश्चित मौत को दूर नहीं रख पाया.


