मानवता धर्म हमारा निष्कामता है कर्म हमारा-जया आहूजा

Loading

चंडीगढ़ 13 जुलाई 2025 आरके विक्रमा शर्मा रक्षत शर्मा+बलविंदर आर्य—- सत्युग दर्शन ट्रस्ट (पंजी.) ने जुलाई माह में चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में एक विशाल मानव सेवा अभियान चलाया। जिसके तहत अब तक 7000 से अधिक ज़रूरतमंदों को विशुद्ध पौष्टिक भोजन वितरित किया। इसके साथ-साथ लगभग 800 गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता और वस्त्र भी वितरित किए हैं। इस अभियान की सबसे प्रेरणादायक बात यह रही कि ट्रस्ट के सदस्यों ने अपनी-अपनी एक माह की आय इस पुण्य कार्य हेतु समर्पित की। जिससे उनके निस्वार्थ सेवा और समाज उत्थान के प्रति समर्पण का स्पष्ट परिचय मिलता है। यह अभियान ट्राई सिटी क्षेत्र के अनेक जरूरतमंद और उपेक्षित इलाकों राजीव कॉलोनी, पंचकूला, इंद्रा कॉलोनी, पंचकूला, पीर मच्छुल्ला और ढकोली, जीरकपुर और सिविल अस्पताल, सेक्टर 6, पंचकूला सहित बेसहारा आश्रम, नंगल, पंजाब, ओमैक्स, न्यू चंडीगढ़, पंजाब व कालका और पिंजौर, पंचकूल तथा अनेक झुग्गी-बस्तियाँ और ग्रामीण क्षेत्र में पहुँचा। इस सेवा मुहिम का लक्ष्य 31 जुलाई 2025 तक 10,000 से अधिक ज़रूरतमंदों तक पहुँचना है। सैकड़ों समर्पित स्वयंसेवक इस मिशन में तन-मन-धन से जुटे हुए हैं। यह पहल केवल एक दान अभियान नहीं, बल्कि करुणा, आत्मसम्मान और आत्मीय सेवा का एक आध्यात्मिक आंदोलन है। स्वयंसेवकों ने पूरी संवेदनशीलता और स्नेह से, वास्तविक जरूरतमंदों की पहचान कर समय पर सहायता पहुँचाने का कार्य किया। निस्वार्थ सेन से सेवक जय उज्जैन स्थानीय सीनियर जनरल स्टार के विक्रम शर्मा और बलविंदर आर्य पत्रकार अल्फा न्यूज़ इंडिया को बताया कि सभी भी से भी निवेदन करते हैं कि इस सेवा यज्ञ में सहभागी बनें। आप भोजन, वस्त्र, राशन या आर्थिक सहायता देकर इस मानवीय अभियान का हिस्सा बन सकते हैं।
क्योंकि सतयुग दर्शन ट्रस्ट पंजीकृत का “मानवता है धर्म हमारा । निष्कामता है कर्म हमारा ।” ही मनोरथ और लक्ष्य है।। दानवीर और निस्वार्थ भावक के लिए 24×7 जया आहूजा
निस्वार्थ स्वयंसेवक, सत्युग दर्शन ट्रस्ट (पंजी.) 📞 +91 93066 05455 उपलब्ध है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

527044

+

Visitors