![]()
चंडीगढ, 23 जुलाई आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा रोशन लाल शर्मा प्रस्तुति——– भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि श्रावण मास की शिवरात्रि भगवान भोले की भक्ति में रमा यह आयोजन केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि सेवा और समर्पण की सजीव मिसाल है। हर-हर महादेव और बम-भोले के जयकारों से हर कोई भक्ति भाव में सराबोर नजर आता है। महादेव के भक्त भगवान शिव को गंगा जल अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं सिद्धी की कामना करते हैं। भाजपा नेता संजय टंडन ने श्रावण मास शिवरात्रि पर सेक्टर-44 में महादेव सेवा दल द्वारा आयोजित भंडारे में सेवा की। उन्होंने महादेव सेवा दल से गौरव वशिष्ठ और उनकी टीम द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा में अत्यंत भक्ति भाव से किए जा रहे कार्य को सराहनीय बताया। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित की भंडारे में सेवा भी की।उन्होंने कहा कि भगवान शिव दयालु देव हैं। भगवान शिव को सावन का महीना विशेष रूप से पशंद है। क्योंकि पृथ्वी लोक भगवान शिव की ससुराल है और वे सावन के महीने में अपनी ससुराल आते हैं। पृथ्वी पर आकर वे अपने आशीर्वाद की वर्षा करते हैं। इसलिए सावन के महीने का विशेष महत्व है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा, जिला अध्यक्ष खुशविंदर, संजीव राणा सहित अनेक श्रद्धालु एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


