पवित्र गंगाजल लाकर महंत मनोज शर्मा ने शिव भक्तों संग किया जलाभिषेक

Loading

चंडीगढ़/मनीमाजरा 23/7/25 रक्षत शर्मा अनिल शारदा अश्वनी शर्मा प्रस्तुति—
विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ पंजाब प्रांत के पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी प्रख्यात महंत मनोज शर्मा जी हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर सेक्टर 13 मनीमाजरा पहुंचे। इस अवसर पर शिवभक्तों का भारी उत्साह उमंग और आत्मविश्वास भरा जमावड़ा देखने को मिला।
महंत जी ने मनीमाजरा के ऐतिहासिक शिव खेड़ा मंदिर, मार्केट मेन बाज़ार में भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन कर पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने भारत की सुख-समृद्धि, जनता की भलाई और देश के शीघ्र अखंड भारत बनने की कामना करते हुए भोलेनाथ के चरणों में विशेष प्रार्थना की।
महंत मनोज शर्मा ने अल्फा न्यूज़ इंडिया को विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि श्रावण मास में गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक करने से समस्त दोष दूर होते हैं। और देश में शांति, समृद्धि और एकता का संदेश प्रचारित और प्रसारित होता है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। और हर-हर महादेव, बम-बम भोले, के जयघोष से वातावरण शिवमय बना दिया। कांवड़ियों के लिए आराम करने के लिए सुव्यवस्था देखते ही बनती थी। और उनके लिए विशुद्ध पवित्र वातावरण में बने जलपान की व्यवस्था भी सराहनीय थी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

527217

+

Visitors