![]()
राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद पंजाब प्रदेश अध्यक्ष बनी साध्वी जी

लुधियाना 21/7/25 (आरके विक्रमा/रोशन लाल शर्मा/अनिलशारदा)—श्री राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद सन्तों की कार्यकारिणी बैठक एवं भण्डारा कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी विजय प्रकाश भारती जी महाराज के सानिध्य मे श्री गौ माता शक्तिपीठ आश्रम अमर कालोनी, नजदीक हुन्दल चौंक, भामियां कलां, लुधियाना मे संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी संन्तो का स्वागत फूल मालाये एवं शाल भेंट कर किया गया. इस अवसर पर परिषद की कार्यकारिणी बैठक मे सर्वसम्मति से परिषद के संन्तो एवं एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी विजय प्रकाश भारती जी महाराज द्वारा साध्वी मीनाक्षी गिरी गुरू शक्ति गिरी जी महाराज शिष्या परम पूज्य श्री रामनाथ जी महाराज को
श्री राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद के
साध्वी प्रकोष्ठ-प्रदेश अध्यक्ष, पंजाब के पद पर मनोनयन पत्र संन्तो की उपस्थित मे देकर प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गयाl इसके साथ ही मुनीश आहूजा एडवोकेट को विधि सलाहकार मनोनीत किया गया. इस अवसर पर महंत विशाल दास जी महाराज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महंत सावन गिरी जी महाराज प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा,महंत गोविन्द दास जिला अध्यक्ष कुरुक्षेत्र, महंत मधुगिरी जी जिला अध्यक्ष किन्नर प्रकोष्ठ अम्बाला,महंत रोहित गिरी जी महाराज जिला महासचिव अम्बाला, महंत गायत्री गिरी जी महाराज युमनानगर, महंत जमुना गिरी जी महाराज सहारनपुर, साध्वी कौशकी गिरी जी महाराज व्यास प्रकोष्ठ अम्बाला,डॉक्टर बाबा महंत किशन गिरी जी महाराज पटिआला समस्त संन्तो ने भी अपना आशीर्वाद दिया. और प्रवचन भी दिए. इस समाजसेविका डॉ सतिन्दर कौर, एडवोकेट कुंजन आहूजा एवं मुनीश आहूजा एडवोकेट और कई गणमान्य संगठन और कीर्तन मण्डलीओ की सदस्यों ने भी कार्यक्रम मे भाग लेकर संन्तो का आशीर्वाद लिया कार्यक्रम उपरांत भण्डारा प्रसाद वितरित किया.

