पवित्र गंगाजल भर लाने को 151 भोले बाबा शिव के जयकारों के साथ हुए रवाना

Loading

चंडीगढ़ 18/07/2025 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा—- बाबा बर्फानी शिव के 151 भोले कांवड़ियों की टोली गंगा जल लेने के लिए हरिद्वार रवाना होने के अवसर पर वातावरण धार्मिक हो गया। भोले नाथ जी के सावन माह के पवित्र अवसर पर ओम महादेव कांवड़ सेवादल चंडीगढ़ की ओर से 151 श्रद्धालुओं की कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सभी कांवड़िए सेक्टर-45 स्थित शिव मंदिर से गंगा जल लेने के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले विशेष पूजा-अर्चना की गई और सभी कांवड़ियों को तिलक लगाकर, फूलों की वर्षा कर माल्यार्पण कर भोलेनाथ जी के जयकारों के साथ विदाई दी गई। कांवड़ यात्रा के वरिष्ठ मार्गदर्शक नरेश गर्ग ने स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट आरके विक्रमा शर्मा अल्फा न्यूज़ इंडिया को बताया कि इस धार्मिक यात्रा को सफल और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सेवा दल के प्रमुख सदस्यों आशीष, नवीन, रिंकू, सोनू गर्ग, अभिषेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। उन्होंने सभी कांवड़ियों को यात्रा के दौरान अनुशासन, सहयोग और भक्ति भाव बनाए रखने का आग्रह किया। संस्था की ओर से यात्रा के दौरान कांवड़ियों के लिए भोजन, पानी, प्राथमिक चिकित्सा और विश्राम की व्यवस्था भी की गई है। यह यात्रा हरिद्वार पहुंचकर पवित्र गंगा जल भरने के बाद वापसी में स्थानीय शिवालयों में जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

656190

+

Visitors