![]()
घर से भटका लड़का पुकारे, मम्मी पापा मिला दो हमारे तुरंत सूचना दें गर पहचानो मेहरबानी होगी आपकी चंडीगढ़ पंचकूला 15 जुलाई 25 आरके विक्रमा शर्मा हरीश शर्मा अश्विनी शर्मा— पंचकूला के स्टेट क्राइम ब्रांच पुलिस स्टेशन में सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार के साथ एक रोता बिलखता बहुत कम बोलता गंभीर प्रवृत्ति का खौफजदा घर की राह से भटका लड़का है। यह लड़का अपने बारे कुछ भी नहीं बता पा रहा है। अपने पिता का नाम पप्पू बताता है। और बकौल राजेश कुमार सब इंस्पेक्टर थोड़ी-थोड़ी देर बाद रोना शुरू कर देता है। भाग कर थाने के गेट तक जाता है।मम्मी पापा को पुकारता है। आप सभी से हाथ जोड़कर गुजारिश है कि अगर आप थोड़ा सावधानी बढ़ाते हैं, ध्यान दें। कहीं भी यह लड़का आपने देखा हो या आपको मालूम हो कि यह कहां का रहने वाला है इसके मां-बाप कौन हैं क्या करते हैं तो तुरंत पुलिस स्टेशन को सूचित करें। ताकि इसे इसके मां-बाप के पास छोड़ा जाए या वह खुद आकर से ले जाएं। थाने में उसकी पूरी देखभाल की जा रही है। लेकिन अपने मां बाप से बिछड़ने का उसका दर्द और रोना और टकटकी आस लगाए दरवाजे की तरफ देखना सबके दिल में दर्द जगा रहा है। तो इसका दर्द अपना दर्द समझें।कोशिश करें हाथ बढ़ायें। आगे आएं ताकि इसको इसके मां-बाप से मिलवाया जा सके। यही आपकी नेक नियति और इंसानियत है। दूसरों को अपने तक पहुंचाएं। आगे आएं सहयोग करें और अपना पुण्य भी कमाएं। लड़के को उसके मां-बाप से मिलवाना कोई छोटी बात नहीं है। अपने आप में बहुत बड़ा पुण्य कर्म है।। सोशल मीडिया किस दौर में इस लड़के को उसके मां-बाप से मिलवाना कोई बड़ी चुनौती नहीं है सब इस पोस्ट को अपनी-अपनी व्हाट्सएप फेसबुक ट्विटर इंस्टाग्राम अकाउंट पर पेज पर शेयर करें। देखिएगा देखते-देखते यह लड़का अपने मां-बाप तक पहुंच जाएगा।। यह मोबाइल नंबर 9417567221 सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार स्टेट क्राइम ब्रांच पंचकूला का है और आप अल्फा न्यूज़ इंडिया के कार्यालय मोबाइल नंबर 987 2886540 पर भी तुरंत सूचना दे सकते हैं यह सुविधा24x7x365 उपलब्ध है।

