![]()
चंडीगढ़ 27 जून 25 आर विक्रम शर्मा रक्षक शर्मा अनिल शारदा– देश का सौभाग्य है कि लाल बहादुर शास्त्री जी मोरारजी देसाई गुलजारी लाल नंदा अटल बिहारी वाजपेई और अब देश को युग पुरुष नरेंद्र दामोदर मोदी जैसा राष्ट्रभक्ति का पर्याय अडिग निडर भारत मां को समर्पित सपूत मिला है। नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि हमारा भारत देश दुनिया में सर्वोच्च सर्वोत्तम सर्वप्रथम स्थान पर स्थाई तौर पर स्थापित हो। आज भारत को जो सैल्यूट और सम्मान विदेशों में मिलता है वह मोदी की बदौलत है। एक दौर था जब अमेरिका ने मोदी को अमेरिका में प्रवेश पररोक लगा दी थी और फिर वह सुनहरा कॉल आया जब मोदी को खुद पर खुद आदर सहित आमंत्रित किया और सेल्यूट किया। दुनिया कर देश भारत के आगे नतमस्तक होता है यह हमारी धार्मिक ऐतिहासिक पौराणिक विरासत और मोदी की अडिग देशभक्ति का नमूना है। गौरव की बात तो यह है कि आज हमारे युवा पीढ़ी को अपने इतिहास से वास्तविक स्तर पर जागरूक किया जा रहा है। सच झूठ की मनगढ़ंत कहानियों और विषय सूचियों की जन्म घुट्टी पिलाने से बंद की जा रही है। अल्फा न्यूज़ इंडिया का आह्वान है कि राष्ट्र के नव निर्माण मैं पथ प्रदर्शक मोदी का अनुसरण और अनुकरण करें यही भारत माता के प्रति हमारी जवाबदेही और जिम्मेवारी का नैतिक आधार है। आज देश ही नहीं विदेशों को भी देखना भला लग रहा है कि भारत का सबसे लंबा पुल भारत की लंबी नदी ब्रह्मपुत्र नदी पर बन रहा है। देश के इस गौरवमयी पुल की कुल लंबाई 19 किलोमीटर से भी ज्यादा है। इसके निर्मित हो जाने से 250 किलोमीटर की दूरी सिमट कर महज 20 किलोमीटर ही रह जाएगी। और सबसे बड़ी विशेषता यह है कि 20 किलोमीटर की दूरी तय करने में महज़ समय भी 20 मिनट का समय ही लगेगा. एक मुस्लिम बुजुर्ग नागरिक ने क्या खूब कहा है कि कुत्ते के पिल्लों की आंखें भी महज 7 दिन में खुल जाती हैं। पर अज्ञानता वश नाम दाम और काम के चलते राष्ट्रीयता को ठेंगा दिखाने वालों की 70 सालों से आंखें नहीं खुली हैं। आत्मनिर्भर बनते भारत का विकास नहीं दिखाई दे रहा है। राजनीतिक सोच से परे रहकर राष्ट्रभक्ति की सोच से देखो भारत दुनिया में अपना सर ऊंचा उठाने में सक्षम समर्थ बना रहा है।।


