![]()
अहमदाबाद, 15 जून अल्फा न्यूज़ इंडिया ब्यूरो: 12 जून बृहस्पति को अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के डीएनए की पुष्टि हो गई है। डीएनए मैच होने की सूचना उनके परिवार को दे दी गई है। विजय रूपाणी का शव उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार राजकोट में किया जाएगा।गौरतलब है कि अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में 275 लोगों की मौत हो गई थी। आज सुबह तक 248 मृतकों के डीएनए सैंपल लिए गए थे। जिनमें से 31 का डीएनए मैच हो रहा है। 20 मृतकों के शव परिवारों को सौंप दिए गए हैं।


