![]()
चंडीगढ़ मुंबई 12 जून 25 आरके विक्रमा शर्मा अरुण कौशिक —एयर इंडिया विमान 171 आज कुल मिलाकर 241 सवार लोगों की जिंदगियों के साथ अकाल मृत्यु का ग्रास बना। अहमदाबाद से लंदन के गेटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। कुछ पल बाद ही विमान बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। और विमान में सवार सभी यात्रियों की मृत्यु की अपुष्टि हुई है। एक यात्री को बचा लिया गया है। कल 242 लोग जहाज पर सवार थे इनमें 12 क्रू मेंबर थे। दिल्ली से अहमदाबाद आनेवाले आकाश वत्स ने इस जहाज में बहुत सारी तकनीकी खराबियां अपने मोबाइल में रिकॉर्ड की है। आकाश वत्स यह वीडियो एयर इंडिया को ट्वीट करने के लिए बना रहा था की जहाज में किस प्रकार की तकनीकी खराबियां हैं। आकाश बस ने यह वीडियो एक पर शेयर भी की है। वीडियो देखने केबाद यह निष्कर्ष है कि यह जहाज यात्रा के लिए उड़ान के लिए बिल्कुल नकारा था विमान प्रबंधकों की घोर लापरवाही और लोगों की जान माल से बेपरवाही सामने आई है। दिवंगत हुए लोगों और उनके परिवारों के साथ भारत के साथ-साथ पूरा विश्व शोक संवेदना लिए साथ खड़ा है। इसी नाजुक और दुख भरी घड़ी में एयर इंडिया का मालिक टाटा ग्रुप भी अडिग साथ खड़ा है। एयर इंडिया 171 में आज गुजरात के पूर्वमुख्यमंत्री विजय रुपाणी सहित 242 लोकसभा थे। अकाल मृत्यु का ग्रास बनने वाले लोगों में पांच वह लोग भी शामिल हैं जो जहाज पर सवार ही नहीं थे। मिली खबरों के मुताबिक विमान एक मेडिकल कॉलेज पर गिरने से हॉस्टल के पांच विद्यार्थियों के दर्दनाक मौत हुई। उड़ान भरने के महज 650 फुट की ऊंचाई पर पहुंचने ही विमान धरती की ओर झुकता चला गया और इमारत से जा टकराया। विस्फोट के साथ धुएं का गुब्बार आसमान में बादल जैसे छा गया। जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ वहां से पब्लिक जान बचाने को भागे। और दूर के लोग दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान को देखने और बचाव कार्य में मदद करने उमड़ पड़े।। मृतकों की संख्या की सही सटीक पुष्टि अभी नहीं हो सकती है। कुछेक लोग उपचाराधीन हैं। जीवितों की संख्या दो से प्रभु आशीर्वाद से बढ़ सकती है। लोगों ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए भगवान की शरण ली है और सबके लिए मंगलकामना की जा रही हैं। मृतकों की संख्या की पुष्टि गुजरात पुलिस ने की है जो बढ़ घट सकती है। विदेशी यात्रियों को भी अकाल मृत्यु ने डस लिया है।।


