![]()
चंडीगढ़ 09.06.25 अल्फा न्यूज़ इंडिया प्रस्तुति — चंडीगढ़ प्रशासन के प्रशासनिक ढांचे में अब ब्यूरोक्रेट्स से बेड़ा और भारी होने जा रहा है। आज, सोमवार को तीन नए आईएएस अधिकारी प्रशासन में शुमार हो रहे हैं। उक्त नियुक्ति भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा 03 जनवरी 2025 को जारी उस अधिसूचना के बाद हुई है। जिसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (संवर्ग पद संख्या का नियतन) विनियमावली, 1955 में संशोधन करने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन के लिए 11 आईएएस पद स्वीकृत किए गए थे। आज तीन नये आई ए एस अफसर प्रशासन में ज्वाइनिंग करेंगे।। चंडीगढ़ वासियों में ब्यूरोक्रेट्स की वृद्धि को लेकर खूब उत्साह उमंग और अनेकों आशाएं साकार होने की विश्वास हिलोरे ले रहा है।। साभार र.गो.।।



