आईपीएस अधिकारियों को किया इधर से उधर

Loading

चंडीगढ़ 03.06.2025 आरके विक्रमा शर्मा हरीश शर्मा प्रस्तुति—-आज फिर हरियाणा पुलिस में फेरबदल हुआ है। आईपीएस अफसर तब्दील किए गए हैं। इन अफसरों में एडीजीपी रैंक तक के अफसर शामिल हैं। जिनके कार्यभार में बदलाव किया गया है। 1996 बैच की सीनियर आईपीएस ममता सिंह से ऐ डीजीपी क्राइम हरियाणा का चार्ज वापस ले लिया गया है। अब 1997 बैच के आईपीएस संजय कुमारऐ डीजीपी क्राइम हरियाणा का चार्ज संभालेंगे। उनके पासऐ डीजीपी लॉ एंड आर्डर का चार्ज भी रहेगा। वहीं, 1997 बैच के ही आईपीएस अमिताभ ढिल्लों को एडीजीपी एडमिस्ट्रेशन की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। इस चार्ज से संजय कुमार को रिलीव किया गया है. इसी प्रकार पंचकूला में नए डीसीपी की नियुक्ति भी की गई है। 2021 बैच की आईपीएस सृष्टि गुप्ता अब पंचकूला की नई डीसीपी होंगी। अभी सृष्टि यमुनानगर एएसपी हैं। आईपीएस सृष्टि गुप्ता समालखा एएसपी का कार्यभार भी संभाल चुकी हैं। आईपीएस सृष्टि गुप्ता पंचकूला में आईपीएस हिमाद्री कौशिक की जगह लेंगी। कौशिक 2019 बैच की आईपीएस अफसर हैं। हिमाद्री कौशिक को मार्च 2024 में डीसीपी पंचकूला बनाया गया था। उस समय आईपीएस सुमेर सिंह के चंडीगढ़ आने के बाद हिमाद्री कौशिक की नियुक्ति की गई थी। हिमाद्री कौशिक ने पंचकूला में काफी सक्रियता के साथ काम किया। कौशिक की गिनती तेज-तर्रार आईपीएस अफसरों में होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

527217

+

Visitors