![]()
चंडीगढ़ 01-06-2025- आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा पंकज राजपूत —– आज स्थानीय सेक्टर 40 स्थित काम्युनिटी सेंटर में भारत माता के अमर वीर सपूतों में अग्रणी स्थान रखते मेवाड़ का गौरव महाराणा प्रताप जी की जयंती मनाई गई। उक्त जयंती समारोह का आयोजन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा किया गया। अल्फा न्यूज़ इंडिया ने महाराणा प्रताप जयंती मनाए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। महाराणा प्रताप महासभा के प्रधान जेबीएस राणा और उनके संगठन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (पंजीकृत नंबर 485) ने महाराणा प्रताप जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ ईकाई के पूर्व जिला सचिव सुमित शर्मा को उनकी समाज और मानवता की निस्वार्थ भाव से की जा रही सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।


