![]()
पंचकूला 01.06.2025 आरके विक्रमा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा प्रस्तुति —- स्थानीय इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 में सेक्टर 15/इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 की डिवाइडिंग सड़क के साथ लंबे पार्क की बाउंड्री दीवार से बढ़िया, बिल्कुल सही और मजबूत पहले लगी हुई ग्रिल्स को कौन निकाल कर कहां ले जा रहा है। पंचकूला वासियों सहित प्रशासन और पुलिस और समाजसेवी संस्थाओं से यह यक्ष प्रश्न विकास मंच पंचकूला के राकेश कुमार ने किया है? पार्क किस विभाग के अंडर आता है?? क्योंकि ध्यानाकर्षण करते हुए राकेश कुमार एमसी व एच एस आई आई डी सी और पी एम डी ए को भी पत्र लिख चुके हैं। लेकिन सबके लबों पर मोहरे खामोशी संदिग्ध परिस्थितियों की ओर इशारा किया है। ऐसा क्या है कि विभाग यह भी बताने से कतरा रहे कि उक्त पार्क किस अथोरिटी के अधीन आता है। अल्फा न्यूज़ इंडिया से बात करते हुए राकेश कुमार ने कहा कि पहले नगर निगम फिर एच एस आई आई डी सी के अधीन सुना था। फिर पता नहीं किसके अधीन दिया गया?। क्यों? इसको अलग अलग विभागों में देने की बात हुई। अब मौजूदा समय में किसके अंडर है। कौन देख रहा है या नहीं देख रहा है कि यहां क्या हो रहा है। यह खूब वजनी और महंगी ग्रिल्स धीरे धीरे उतरती जा रही हैं। विभागों ने उतारी ( कब और क्यों उतारी) या चोरी की जा रही हैं। पंचकूला में ग्रिल्स तो बहुत जगहों से उतरती रहीं हैं। क्या विभागों ने उतारी और स्टोर में रखा या नहीं रखा।या चोरी हुई बताया तो जाए। क्या कोई इन ग्रिल्स की पूरी और सही जानकारी सरकारी तौर पर देगा। जो कि सार्वजनिक कर देनी चाहिए। पर क्या मजाल है कि प्रशासनिक अधिकारियों की कुंभ करनी नींद टूट जाए। विकास मंच पंचकूला हमेशा प्रशासन को समाज को जागृत करने का कार्य करता है।


