![]()
चंडीगढ़: 24/05/25 आरके विक्रमा हरीश शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति—– स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. तनवी कटोच ने आज महिलाओं को स्वच्छता एवं स्त्री रोग संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक करने हेतु एक जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, संक्रमण से बचाव, नियमित जांच एवं सही समय पर इलाज के महत्व के बारे में जानकारी देना है।
डॉ. तनवी कटोच ने बताया कि समय पर सही जानकारी और सावधानी बरतने से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है जैसे कि यूरिन इन्फेक्शन, सर्वाइकल कैंसर, पीसीओडी, पीआईडी आदि। उन्होंने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें. और नियमित रूप से स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श लें। अंकित शर्मा (प्रशासक व मानव संस्थान) इंदिरा उप्पल (स्वास्थ्य विभाग) शरण कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर आरती शर्मा आदि सारे उपस्थित थे. अल्फा न्यूज इंडिया के स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट आरके विक्रमा शर्मा को उपरोक्त जानकारी भारतीय एकता मंच के फाउंडर कम महासचिव पुनीत महाजन ने उपलब्ध करवाई.


