![]()
चंडीगढ़ 21-05-25 आरके विक्रमा अनिल शारदा पंकज राजपूत प्रस्तुति— स्थानीय कांग्रेस आई ईकाई के अध्यक्ष एच. एस. लक्की ने प्रशासक से मुलाकात कर शहर के ज्वलंत मुद्दों पर चिंता जताई है। चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच. एस. लक्की ने आज पंजाब राजभवन में राज्यपाल एवं प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की और शहर से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। लक्की ने धार्मिक स्थलों को गिराने के प्रस्ताव पर उपजे जनाक्रोश, नगर निगम को मिलने वाली अपर्याप्त धनराशि, जर्जर सड़कों की हालत, लाल डोरा क्षेत्र के बाहर निर्माण, लैड पूलिंग, शेयर वाइज रजिस्ट्री और नोटिसों जैसे ज्वलंत मसलो को प्रशासक के समक्ष रखा। प्रशासक कटारिया जी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक समाधान का भरोसा दिलाया। लक्की ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नागरिकों की आवाज़ बुलंद करती रहेगी और शहर के समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।


