![]()
चंडीगढ़ 21-05-25 अनिल शारदा पंकज राजपूत प्रस्तुति— गर्मियों के सीजन में तपस लू गर्म हवाओं के थपेड़े जनजीवन को प्रभावित कर रहे हैं। हर कोई गर्मी की आफत से हाय-तौबा मचाते हुए देखे जा रहे हैं। स्थानीय सेक्टर 22 में आज एक बड़ा जान माल का नुक़सान करने वाला हादसा घंटा। शास्त्री मार्केट के प्रधान रहे कथित व्यक्ति ने जानकारी दी कि तेज़ आंधी में एक बड़ा पेड़ गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गया। उक्त ज़ख़्मी व्यक्ति को आनन फानन में आसपास से गुजर रहे लोगों ने हस्पताल पहुंचाया। खबर लेकर जाने तक घायल व्यक्ति चिकित्साधीन है।। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड पार्षद दमनप्रीत सिंह अस्पताल पहुंचे और घायल युवक का कुशलक्षेम जाना। पार्षद और लोगों ने नगर निगम के बागवानी व बिजली विभाग को सूचना दी। पार्षद की इस इंसानियत और जिम्मेदारी निभाने की खूब प्रशंसा हो रही है।


