असिस्टेंट इंजीनियर ने कार में दुष्कर्म किया नौकरी दिलाने के झांसे में लेकर

Loading

मध्यप्रदेश डिंडौरी19.05.2025 अल्फा न्यूज इंडिया प्रस्तुति—मध्यप्रदेश के एक अधिकारी की घिनौनी गंदी करतूत सामने आई है। उक्त अधिकारी ने एक युवती को नौकरी पर लगाने का झांसा दिया. और कार में बैठाया और मौका पाकर बेखौफ होकर दुष्कर्म किया। आरोपी अफसर पंकज सिंह परिहार को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। उसपर 35 साल की युवती ने कार में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। डिंडौरी में शनिवार शाम को यह वारदात हुई, इसके बाद पीड़िता देर रात जबलपुर के कुंडम थाने पहुंची जहां आरोपी अधिकारी पर केस दर्ज कराया। रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वह परिवार सहित शहर से भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी पंकज सिंह परिहार पंचायत विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। उसकी दोस्ती हुई जिसके बाद फोन पर बात होने लगी। आरोपी अधिकारी उसे सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर डिंडोरी ले गया और कार में ही दुष्कर्म किया। इसके बाद जबलपुर बस स्टैंड पर छोड़कर चला गया। जान से मारने की धमकी भी दी।
कुंडम थाना प्रभारी अनूप नामदेव ने बताया कि घटना की शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हुई। रविवार को दोपहर में आरोपी पंकज सिंह परिहार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि वह परिवार के साथ शहर छोड़कर भाग रहा था। उसकी कार भी जब्त कर ली है। खास बात यह है कि आरोपी पंकजसिंह पर पहले भी छेड़खानी के मामले दर्ज हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

527062

+

Visitors