![]()
चंडीगढ़ 15-05-25 अनिल शारदा पंकज राजपूत प्रस्तुति— भारत देश में बढ़ती आंतरिक असुरक्षा और लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ (पंजाब प्रांत) के पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी महंत मनोज शर्मा ने भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखकर चंडीगढ़ ,पंजाब,जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। महंत मनोज शर्मा जी ने अपने पत्र में कहा है कि इन चारों राज्यों /केंद्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रविरोधी गतिविधियाँ , धार्मिक असहिष्णुता,और प्रशासनिक लापरवाही लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिससे आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने चेताया कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो यह हालात पूरे राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए खतरा बन सकते हैं। उन्होंने राष्ट्रपति शासन की मांग करते हुए कहा कि अनुच्छेद 356 के अंतर्गत केंद्र को हस्तक्षेप करना चाहिए। ताकि देश विरोधी तत्वों को रोका जा सके। और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। महंत मनोज शर्मा ने कहा कि” यह माँग किसी राजनीतिक कारण से नहीं, बल्कि राष्ट्र की अखंडता और जनता की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए की गई है।


