भगवान श्री परशुराम जी के प्रकाटय दिवस पर सार्वजनिक अवकाश तिवारी ने कहा महामहिम धन्यवाद

Loading

चण्डीगढ़: 28-04-2025 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा —- माता रेणुका और पिता महर्षि जमदग्नि के पुत्र व भगवान श्री शिव के तृतीय अवतार भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर आखिरकार चण्डीगढ़ प्रशासन ने सरकारी सार्वजनिक छुट्टी घोषित कर दी है। श्री ब्राह्मण सभा, चण्डीगढ़ के प्रधान यशपाल तिवारी व हिंदू पर्व महासभा के प्रधान बीपी अरोड़ा ने इसके लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण सूद का धन्यवाद किया है। देर शाम तक असमंजस के बाद तिवारी व अरोड़ा ने इस मुद्दे पर अरुण सूद से सम्पर्क किया। तो उन्होंने चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया से बात की। अरुण सूद के मुताबिक प्रशासक हालाँकि सफर में थे, परन्तु फिर भी उन्होंने पूरी बात सुनी। व प्रशासनिक सम्बंधित अधिकारीयों को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर छुट्टी घोषित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

526890

+

Visitors