उज्जवल ने पहलगाम शहीदों को श्रद्धांजलि दी कातिलों को हो फांसी

Loading

चंडीगढ़ 25.04.25- आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा —- चंडीगढ़ बार एसोसिएशन के ट्रेजरार उज्जवल भसीन ने पहलगाम हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। सब 28 शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए इस्लाम मजहब के मुस्लमान आतंकवादियों के हमले को लेकर चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के ट्रेजरार उज्जवल भसीन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को देश की एकता और मानवता पर सीधा हमला बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। और तमाम शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भसीन ने केंद्र सरकार से मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जा सकें। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में पूरा देश शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि कानूनी बिरादरी आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए हरसंभव सहयोग देने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

657812

+

Visitors