![]()
चंडीगढ़ 25 अप्रैल 2025 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा पंकज राजपूत प्रस्तुति— शनिवार कल सुबह चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल माननीय गुलाब चंद कटारिया जी सनातनी हिंदू धर्म समाज का हस्ताक्षर कहे जाने वाले संतों में शिरोमणि से भेंट करेंगे। उक्त भेंटवार्ता करने के लिए श्री हिंदू तख्त के महामंडलेश्वर श्री ब्रह्मानंद गिरी महाराज और श्री हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी एवं तीन अन्य संतों के साथ भेंटवार्ता करेंगे। इस भेंटवार्ता का समय शनिवार सुबह 11:00 बजे निर्धारित किया गया है। अशोक तिवारी राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री हिंदू तख्त ने स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट आरके विक्रमा शर्मा को बताया कि भेंटवार्ता के बाद मीडिया कर्मियों को किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए मोबाइल नंबर 9815025375 उपलब्ध रहेगा।। राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी ने बताया कि गिरि महाराज के अतिरिक्त तीन अन्य संत विभूति श्रद्धेय भी इसमें भाग लेंगे।


