चंडीगढ़ 9 अप्रैल 2025 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा पंकज राजपूत —पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्करजी की जन्म त्रिशताब्दी के उपलक्ष में नारी शक्ति सम्मेलन अगामी 20 अप्रैल को समय सारिणी अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 1 बजे तक स्थानीय टैगोर थियेटर, सेक्टर 18 चंडीगढ़ में धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए सेक्टर 11 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर के प्रधान अरुणेश अग्रवाल ने स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट आर के विक्रमा शर्मा को देते हुए बताया कि उक्त समारोह में सभी महिलाओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है! विशेष कर सनातन धर्म मंदिर से जुड़ी सभी महिलाओं कुशमाहों में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया है आयोजक भूमिका महिला समन्वय मंच, चंडीगढ़ निभा रही है।
