भाजपाई चंडीगढ़ियों को ही गुमराह करने से बचें -दूबे

Loading

चंडीगढ़*03-04-2025*आर विक्रमा शर्मा अनिल शारदा पंकज राजपूत प्रस्तुति—-भाजपा के नेता चंडीगढ़ शहर के नागरिकों को गुमराह करना बंद करें ये हुंकार दीपा दुबे ने भरी है।चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की पूर्व प्रधान दीपा दुबे ने प्रॉपर्टी टैक्स के मसले पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि शहरवासियों को गुमराह करना बंद करें। उन्होंने कहा कि सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में शहर के नागरिकों के मुद्दे को उठाया है वह एक सराहनीय कदम हैं। उन्होंने आगे कहा कि चंडीगढ़ एक केंद्र शासित प्रदेश है। जो गृह मंत्रालय के अधीन आता है। 01 अप्रैल 2025 से चंडीगढ़ में संपत्ति कर और कनेक्टर रेट को तीन गुना बढ़ा दिया गया है। इसके विरोध में जो आज सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में शहर के मुद्दे को उठाया है। सांसद मनीष तिवारी पहले भी शहर के मुद्दों को लोकसभा में उठा चुके हैं लेकिन चंडीगढ़ में भाजपा के कुछ नेता सिर्फ शहर की जनता के साथ राजनीति करने के सिवाय कुछ नहीं कर रहे हैं। पहले फरमान जारी खुद के केंद्रीय शासित प्रशासन से करवाते हैं। उसके बाद खुद ही उसका विरोध करते हैं भाजपा के नेता किनकी आंखों में धूल झोंक रहे हैं।इसका कारण बताया जा रहा है कि नगर निगम का दिवालिया निकला हुआ है। असलियत ये है कि केंद्र सरकार और केंद्रीय के बजट से 6100 करोड़ रुपए चंडीगढ़ को दिया जाता है।दिल्ली फाइनेंस कमीशन के फॉमूर्ले के तहत, 30 प्रतिशत पैसा यानि 1,700 से 1,800 करोड़ रुपए नगर निगम चंडीगढ़ को दिया जाना चाहिए, सांसद तिवारी ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम को सिर्फ 570 करोड़ रुपए दिया जाता है।सांसद मनीष तिवारी ने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि दिल्ली फाइनेंस कमीशन के फॉमूर्ले के तहत जो पैसा चंडीगढ़ नगर निगम का बनता है, वो दिया जाना चाहिए और जो दरें बढ़ाई गई हैं उन्हें वापस लिया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

526568

+

Visitors